शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी अपनी भूमिका का निर्वहन करती है। यह व्यक्ति को निर्णय लेने की क्षमता तथा उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के साथ-साथ व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास पर भी बल देती है। शिक्षा ही उनके वर्तमान और भविष्य से सम्बंधित सुनहरे भविष्य के निर्माण में मदद करती है। किशोरावस्था वह अवस्था है जहाँ किशोर अपने शैक्षिक व व्यावसायिक जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। इस स्तर पर किशोरों को विज्ञान, वाणिज्य व कला जैसे विभिन्न संकायों का अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार वर्गों का चयन करना होता है। इन वर्गों का चयन ही उनके आने वाले भविष्य का मार्गदर्शन करती है। जब वर्गों का चयन किशोरों के रुचि व क्षमताओं के अनुरूप होता है तब वे अध्ययन में अधिक उत्साह एवं रुचि प्रदर्शित करते है। वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन,ज्यादा से ज्यादा अंक पाने की होड़, करियर की चिंता तथा सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य किशोरावस्था में वर्ग चयन एवं अकादमिक तनाव के संबंध में एक वैचारिक अध्ययन प्रस्तुत करना है जिसके द्वारा किशोरों को यह जानकारी प्राप्त हो सके कि उन्हें उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कौन से वर्ग का चयन सर्वोत्तम होगा जिससे गलत वर्ग का चयन उनके अकादमिक तनाव का कारण न बने। अतः इस शोध पत्र में किशोरों के वर्ग चयन में एवं उनके व्यक्तित्व विकास में मार्गदर्शन के माध्यम से उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत किया गया है।
संदर्भ ग्रंथ
पांडे, पेडेगांवकर (2026), उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव के स्तर का तुलनात्मक अध्ययन, काव्य सेतू, वॉल्यूम. 2, नंबर. 3, 23-31.
पुष्पराज, महादेवस्वामी (2025), रिलेशनशिप बिटवीन एकेडमीक अमंग नीट अस्प्रिंट्स, द इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी, वॉल्यूम. 13, इशू. 3.
वर्मा, मेहता (2024), माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के शैक्षणिक तनाव पर एक विश्लेषणात्मक अध्ययन, AIRO जर्नल, वॉल्यूम. 3, इशू. 2
गुप्ता, सक्सेना (2023), अ कॉम्प्रिहेंसिव रिव्यू ऑफ स्ट्रीम सेलेक्शन रूल अंडर द नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP), इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इन्हांस रिसर्च इन मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस, वॉल्यूम.13, इशू.12
तिवारी, तिवारी (2018), उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक तनाव व मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन, IJSRST, वॉल्यूम. 4, इशू.10.
https://www.apa.org/research-practice/conduct-research/self-efficacy-human-agency
https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3540350/
https://www.drishtiias.com/hindi/blog/What-is-academic-stress-and-what-is-the-solution
https://www-stresslesstutoring-com.translate.goog/problems/study-anxiety-at-school/?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=sge
How Career Counselling Can Help You Pick the Right Stream After Class 10 – Chennai Counseling Services https://share.google/5SAei5B8Bi4bOuJYS
Choosing a Stream After Class 10 (2026): Top Mistakes to Avoid
Kothari Commission 1964-1966, Report, Chairman, Recommendations
संजनी कुमारी
234-239
10.5281/zenodo.23086585
Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.