हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में व्यक्ति के सर्वांगीण विकास पर ओजपूर्ण ध्यान केंद्रित किया गया और शिक्षा का स्वरूप भी इतनी व्यवहारिकता प्रदायी रही है जो व्यक्ति के जीवन को सरल एवं सुलभ बनाती है। प्राचीन काल की भारतीय ज्ञान परंपराएं और संस्कृति मानवता को प्रोत्साहित करती रही है। संपूर्ण वैदिक साहित्य- रामायण, महाभारत, पुराण, स्मृति ग्रंथ, दर्शन धार्मिक ग्रंथ, काव्य, नाटक, व्याकरण तथा ज्योतिष शास्त्र संस्कृत भाषा में उपलब्ध होकर भारतीय ज्ञान को महिमामयी और गौरवमयी आधार प्रदान कर महिमा- मंडित करते हैं जिसने भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा में अभूतपूर्व सफलता पाई है। यह सर्वाविदित है सुसंस्कृत ज्ञान से ही संस्कारवान समाज का निर्माण होता है। संस्कारों से मानसिक ,कायिक,वाचिक पवित्रता के साथ पर्यावरण में भी शुद्धता एवं स्वच्छता आती है। भारतीय ज्ञान परंपरा अद्वितीय ज्ञान और प्रज्ञा का प्रतीक है, जिसमें ज्ञान और विज्ञान, लौकिक और पारलौकिक कर्म और धर्म तथा भोग और त्याग का अद्भुत समन्वय है। परवर्तित आधुनिक सामाजिक परिवेश एवं भारतीय मूल्यों के बीच हमारी शिक्षण व्यवस्था को समावेशी बनाना अत्यावशक है। यह समावेशी व्यवस्था भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा की शिक्षण पद्धति को लिए बिना नहीं चल सकता है क्योंकि एक तरफ तो हम आधुनिकता की दौड़ की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं वही हमारी संस्कृति में निहित ज्ञान परंपरा को हम भूलते जा रहे हैं इस अंधानुकरण में हमारे वही स्थिति हो चुकी है जैसा कि उपनिषदों में कहा गया है यदि दृष्टिहीन का रास्ता दिखाने वाला ही दृष्टिहीन हो तो लक्ष्य की प्राप्ति कठिन हो जाएगा। हमारे भारत भूमि की अविरल धारा ने संपूर्ण जगत को सींचा है। भारतीय ज्ञान परंपरा पुरातन युग से समृद्ध रही है। आधुनिक युग में प्रचलित भारतीय ज्ञान और विदेशों से आ रही तथाकथित नवीन खोजें जो हमारे ग्रंथो में उल्लेखित है भारतीय ज्ञान परंपरा के समृद्धिशाली होने का प्रमाण है।
Aarhat Multidisciplinary International Education Research Journal. (n.d.). Article download. Retrieved from https://www.aarhat.com/download-article/1006/
AIJRA. (2024). AIJRA Vol. 9 Issue 1. Retrieved from https://www.ijcms2015.co/file/2024/aijra-vol-9-issue-1/aijra-vol-9-issue-1-40.pdf
Bhishma Indian Knowledge Systems Foundation. (n.d.). Workshops on Indian Knowledge Systems Foundation Retrieved from https://www.bhishmaiks.org/workshops/iks
Indian Knowledge Systems Foundation India. ; (n.d.), ; Mission, Retrieved from https://iksindia.org/mission.php#:~:text=Promote%20and%20enable%20further%20research,%2C%20environment%2C%20and%20sustainable%20development
डॉ अंजना कुमारी
509-515
10.5281/zenodo.23750517
Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.