AD EDUXIAN JOURNAL

(A QUARTERLY MULTIDISCIPLINARY BLIND PEER REVIEWED & REFEREED ONLINE INTERNATIONAL JOURNAL)
YEAR: 2024 E- ISSN:3048-7951

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बी.एड. छात्राध्यापकों की सृजनशीलता में अंतर की सार्थकता का तुलनात्मक अध्ययन

Acceptance: 26/07/2026

Published: 07/09/2026

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बी.एड. छात्राध्यापकों की सृजनशीलता में अंतर की सार्थकता का तुलनात्मक अध्ययन करना है। वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में सृजनशीलता को एक महत्वपूर्ण शैक्षिक गुण माना जाता है, क्योंकि यह भावी शिक्षकों में नवीन चिंतन, मौलिकता, कल्पनाशीलता, समस्या-समाधान तथा नवीन शिक्षण-विधियों के प्रयोग की क्षमता विकसित करने में सहायक होती है। इस अध्ययन में उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल के महाविद्यालयों में बी.एड. कार्यक्रम में अध्ययनरत कला वर्ग के कुल 300 छात्राध्यापकों का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिचयन विधि द्वारा किया गया, जिसमें 150 ग्रामीण एवं 150 शहरी छात्राध्यापक सम्मिलित थे। सृजनशीलता के मापन हेतु डॉ. के. एन. शर्मा द्वारा निर्मित बैटरी ऑफ डाइवर्जेंट प्रोडक्शन एबिलिटीज (क्च्।) का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों के अनुसार ग्रामीण छात्राध्यापकों का औसत सृजनशीलता अंक 82.39 तथा मानक विचलन 20.069 पाया गया, जबकि शहरी छात्राध्यापकों का औसत 84.85 तथा मानक विचलन 21.032 प्राप्त हुआ। दोनों समूहों के औसत अंकों के मध्य अंतर की सार्थकता ज्ञात करने के लिए ब्.त्. परीक्षण का प्रयोग किया गया, जिसमें ब्.त्. मान 1.037 प्राप्त हुआ, जो 0.05 स्तर पर सांख्यिकीय रूप से सार्थक नहीं था। अतः अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि ग्रामीण एवं शहरी बी.एड. छात्राध्यापकों की सृजनशीलता में कोई सार्थक अंतर नहीं है।

Keynote: सृजनशीलता, बी.एड. छात्राध्यापक, ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र, तुलनात्मक अध्ययन, नवीन चिंतन, समस्या-समाधान, शिक्षक-प्रशिक्षण।

Author Name:

प्रियंका पाण्डेय और प्रो. अजय कुमार दुबे

Pages:

154-158

DOI Number:

10.5281/zenodo./22472620

Country:

India

Orcid:

Full Article

Reference

भट्टाचार्य, एस. बी. (1978)। *शोध विद्यार्थियों के व्यक्तिगत तथा सृजनात्मक गुण के बीच पारस्परिक अंतःक्रिया*। पी.एच.डी. शोध प्रबंध, शिक्षा, बी.एच.यू., वाराणसी।
गुप्ता, एस. पी. (2010)। *सांख्यिकीय विधियाँ*। शारदा पुस्तक भवन, इलाहाबाद।
मौर्या, सुभाषिनी (2007)। उच्च सृजनशील तथा निम्न सृजनशील छात्राध्यापकों के कक्षा-शिक्षण व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन। *न्यू डायमेंशन्स इन एजुकेशनल रिसर्च*, वॉल्यूम 4, दिसम्बर 2007।
भारत सरकार। (2020)। *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020*। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार।
सारस्वत, डॉ. मालती (2015)। *शिक्षा मनोविज्ञान की रूपरेखा*। आलोक प्रकाशन, इलाहाबाद।
सिंह, अरुण कुमार (2014)। *मनोविज्ञान, समाजशास्त्र तथा शिक्षा में शोध विधियाँ*। दिल्ली पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली।
सिंह, विजय कुमार। (2025)। *शीर्षक—01 जनवरी 2025*। साजन समिति पब्लिकेशन, वाराणसी।
Singh, S. B. (1998). *A Study of Relationship of Some Personality Variables of Student-Teacher and Their Teaching Behaviour in Classroom (Unpublished)*. Ph.D. Thesis, Education, Purvanchal University, Jaunpur.

Writer Name

प्रियंका पाण्डेय और प्रो. अजय कुमार दुबे

Pages

154-158

DOI Numbers

10.5281/zenodo./22472620

Our Social Networks

AD EDUXIAN Publication is dedicated to advancing educational research and providing innovative learning solutions. We offer a wide range of services including publishing, editing, design, and marketing to support authors and researchers in their academic and professional endeavors.

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.