उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों के बढ़ते उपयोग ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को नई दिशा प्रदान की है। डिजिटल पेडागॉजी एक ऐसी आधुनिक शिक्षण अवधारणा है, जिसमें डिजिटल उपकरणों, तकनीकों एवं उपयुक्त शिक्षण रणनीतियों का समन्वित उपयोग कर अधिगम को अधिक प्रभावी, लचीला एवं छात्र-केंद्रित बनाया जा सकता है। यह केवल तकनीक के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान के निर्माण, सहभागिता एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाली एक समग्र शिक्षण दृष्टि है। भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया है, जिससे उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, पहुँच एवं समावेशिता को बढ़ाया जा सके। इसी संदर्भ में प्रस्तुत अध्ययन में डिजिटल पेडागॉजी से संबंधित इंटरनेट आधारित शैक्षिक प्लेटफॉर्म जैसे मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स गूगल क्लासरूम,दीक्षा,स्वयं,निष्ठा इंटरैक्टिव लर्निंग टूल्स कहूट, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम मूडल,कैनवास,ब्लैकबोर्ड विडियो कांफ्रेंस ज़ूम,माइक्रोसॉफ्ट,गूगल मीट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता एवं भूमिका का विश्लेषण करना है। प्रस्तुत अध्ययन द्वितीयक स्रोतों पर आधारित है, जिसमें वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रकाशित विभिन्न शोध पत्रों, जर्नल लेखों एवं रिपोर्ट्स की समीक्षा की गई है। चयनित अध्ययनों के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल पेडागॉजी से संबंधित इंटरनेट आधारित शैक्षिक प्लेटफॉर्म तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षण को अधिक इंटरैक्टिव, सुलभ एवं लचीला बनाते हैं तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। किन्तु , डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता, डिजिटल साक्षरता की कमी एवं तकनीकी अवसंरचना जैसी चुनौतियाँ अभी भी विद्यमान हैं। अतः उच्च शिक्षा में डिजिटल पेडागॉजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक संसाधनों, प्रशिक्षण एवं नीतिगत समर्थन की आवश्यकता है।
क. रोहित, जी. के. (2025). ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा: शिक्षा के बदलते परिवेश में आज का भारत. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस रिसर्च, 11(3), 75–79.
ख. बैरवा, एस. एल. (2024). उच्च शिक्षा में डिजिटल पहल से समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा. शोधकोश: जर्नल ऑफ विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स, 5(1), 2544–2552. https://doi.org/10.29121/shodhkosh.v5.i1.2024.2660
ग. सेरवोर्नू, एम. वाई. डब्ल्यू., डांसो, एस., अजानु, बी., सेमार्को, एस. के. एम., एवं ऐडू, ई. ए. के. (2024). यूज़ ऑफ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स अमंग यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स: ए सिस्टेमैटिक लिटरेचर रिव्यू. क्यूइओस. https://doi.org/10.32388/SQKGT5.2
घ. ढकाल, बी. पी. (2019). डिजिटल पेडागॉजी: एन इफेक्टिव मॉडल फॉर 21st सेंचुरी एजुकेशन. एकेडमिक जर्नल ऑफ मैथमेटिक्स एजुकेशन, 2(1), 1–8.
ङ. वाजपेयी, एन., एवं मिश्रा, एल. (2023). डिजिटल शिक्षा : आवश्यकता, संभावनाएं एवं चुनौतियां. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ नॉवेल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (IJNRD), 8(1), 403-410. https://www.ijnrd.org
च. सतपथी, एस. आर. (2022). डिजिटल पेडागोजी इन टीचर एजुकेशन: ए नीड ऑफ द ऑवर. एजुकेशनल क्वेस्ट: एन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड एप्लाइड सोशल साइंसेज, 13(01), 63-66. https://doi.org/10.30954/2230-7311.1.2022.11
छ. शुक्ला, ए. (2025). डिजिटल युग में शिक्षण विधियों का प्रभाव. नॉलेजेबल रिसर्च (एन इंटरनेशनल पीयर-रिव्यूड मल्टीडिसिप्लिनरी जर्नल), 4(07), 97. http://knowledgeableresearch.com
ज. शौकीन, ए., एवं सैनी, एन. (2023). एन एक्सप्लोरेटरी स्टडी ऑन द अवेयरनेस ऑफ टीचर ट्रेनीज ऑन डिजिटल पेडागोजी. इंटरनेशनल एजुकेशन एंड रिसर्च जर्नल (IERJ), 9(1).
झ. काव्या, सी. एच., एवं सरस्वती, डी. (2023). ए स्टडी ऑन यूसेज ऑफ डिजिटल पेडागोजी फॉर सस्टेनेबल लर्निंग (विथ स्पेशल रेफरेंस टू ग्रेजुएट स्टूडेंट्स). इंटरनेशनल जर्नल फॉर रिसर्च ट्रेंड्स एंड इनोवेशन (IJRTI), 8(7), 272-275. https://www.ijrti.org
ञ. नंदकुमार, आर., एवं गोविंदराजन, के. (2022). इफेक्टिवनेस ऑफ डिजिटल पेडागोजी ऑन टीचिंग कॉम्पिटेंसी इन फिजिकल साइंस अमंग बी.एड. स्टूडेंट्स विथ स्पेशल रेफरेंस टू कंस्ट्रक्टिविज्म. इंडियन जर्नल ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, 4(1), 52.
ट. क्रॉक्सॉल,बी.(2013).डिजिटलपेडागॉजी
https://briancroxall.net/digital-pedagogy/
ठ. मॉरिस, एस. एम. एवं स्टोम्मेल, जे. (2018). एन अर्जेंसी ऑफ टीचर्स: द वर्क ऑफ क्रिटिकल डिजिटल पेडागॉजी।
https://criticaldigitalpedagogy.pressbooks.com/
ड. मिश्रा, पी. एवं कोहलर, एम. जे. (2006). टेक्नोलॉजिकल पेडागॉजिकल कंटेंट नॉलेज (टीपैक ): ए फ्रेमवर्क फॉर टीचर
https://www.researchgate.net/publication/242282399_Technological_Pedagogical_Content_Knowledge_A_Framework_for_Teacher_Knowledge
ढ. लो, सी. के. (2023). चैट जीपीटी इन हायर एजुकेशन : ए क्विक स्टार्ट गाइड । द यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग। https://www.cetl.hku.hk
ण. सब्ज़ालिएवा, ई., एवं वैलेंटिनी, ए. (2023). चैटजीपीटी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हायर एजुकेशन: क्विक स्टार्ट गाइड. यूनेस्को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन इन लैटिन अमेरिका एंड द कैरेबियन (आईईएसएएलसी) https://unesdoc.unesco.org/ark:/48223/pf0000385146
गजेन्द्र सिंह ; डॉ० पुष्पिता राजावत
372-383
10.5281/zenodo.20718957
Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.