AD EDUXIAN JOURNAL

(A QUARTERLY MULTIDISCIPLINARY BLIND PEER REVIEWED & REFEREED ONLINE INTERNATIONAL JOURNAL)

YEAR: 2024

E- ISSN:3048-7951

प्राथमिक विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों के मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन

Abstract

यह अध्ययन बरेली जनपद के विकास खंड मीरगंज में कार्यरत परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के मूल्यों का तुलनात्मक विश्लेषण करता है। यह शोध वर्णनात्मक विधि पर आधारित है। अध्ययन में बरेली के मीरगंज विकास खंड के 35 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों से 50 शिक्षक और 44 मान्यता प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालयों से 217 शिक्षकों के एक उद्देश्यपूर्ण नमूने का चयन किया गया। आँकड़ों के संग्रह हेतु डॉ. एच. एल. सिंह तथा डॉ. एस. पी. अहलूवालिया द्वारा निर्मित श्मूल्य मापनीश् (टंसनम ैबंसम) का उपयोग किया गया, जो छह मूल्यों (सैद्धांतिक, आर्थिक, सौंदर्यात्मक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक) का मापन करती है। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु ज परीक्षण का प्रयोग किया गया। शोध निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि शिक्षकों में व्यावसायिक आचरण और सामाजिक चेतना का स्तर लिंग-निरपेक्ष रूप से समान है। हालाँकि, सौंदर्यात्मक, राजनीतिक और धार्मिक मूल्यों में पाया गया अंतर नीति निर्माताओं को शिक्षकों के प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता विकास में लिंग-विशिष्ट हस्तक्षेपों की आवश्यकता की ओर इंगित करता है, ताकि राष्ट्रीय निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु एक मजबूत मूल्य आधारित नींव रखी जा सके।

Keynote: मूल्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय

Acceptance: 08/11/2025

Published: 13/12/2025

Writer Name

डॉ0 दया कुमारी और डॉ0 लता

Pages

288-292

DOI Numbers

10.5281/zenodo.17922855