AD EDUXIAN JOURNAL

(A QUARTERLY MULTIDISCIPLINARY BLIND PEER REVIEWED & REFEREED ONLINE INTERNATIONAL JOURNAL)
YEAR: 2024 E- ISSN:3048-7951

प्राथमिक शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल विकास में डिजिटल अवसंरचना की भूमिका

Acceptance: 04/02/2026

Published: 31/03/2026

Abstract

डिजिटल युग की शुरुआत के बाद से तकनीकी के क्षेत्र में कौशलों का विकास एक आवश्यक हिस्सा बन गया है। जिससे लोगों के पास व्यवसाय में बने रहने के लिए डिजिटल कौशल होना आवश्यक है। इस कोशिश की नींव एक मजबूत डिजिटल अवसंरचना है, जो कौशल व विकास के लिए आवश्यक प्लेटफॉर्म देता है। इस बदलाव को स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे सरकार की पहलों से तेजी मिली है, जो लोगों को डिजिटल साक्षरता और दक्षता को बढ़ाने व उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डिजिटल बुनियादी के विकास, शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण, ई-अधिगम प्लेटफॉर्म, डिजिटल सामग्री जो शिक्षा तक पहुँच को बढ़ाते हैं। डिजिटल सामग्री सीखने और सिखाने में सहायता के लिए खुले शैक्षिक संसाधनों, डिजिटल पुस्तकालयों और आभासी लैब के महत्व पर प्रकाश डालता है। डिजिटल साक्षरता के द्वारा शिक्षकों में शैक्षिक मानकों को बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने में सहायता मिलती है। प्रस्तुत शोधपत्र प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों के लिए डिजिटल अवसंरचना में नवाचारों को बढ़ावा व उनके द्वारा शिक्षण कौशलों एवं डिजिटल अवसंरचना - जैसे उच्च गति इंटरनेट, शैक्षिक सॉफ्टवेयर ई-सामग्री और अन्तःक्रियात्मक उपकरण प्राथमिक शिक्षकों की डिजिटल साक्षरता, नवाचारी शिक्षण विधियों, कक्ष-प्रबंधन कौशल तथा विशेष दक्षता को किस प्रकार उन्नत करती हैं। साथ ही इंटरनेट ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रम, वेबीनार और डिजिटल सहयोगात्मक नेटवर्क शिक्षकों की रोजगार योग्यता को बढ़ाने में सहायता सहायक सिद्ध होते हैं क्योंकि वे उन्हें समकालीन शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाते हैं। विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करना और शिक्षकों में डिजिटल दक्षता का निर्माण करना, शिक्षण संगठन और लाभार्थियों के दृष्टिकोण के संदर्भ में समझा जाना चाहिए ताकि हितधारकों की डिजिटल आत्मसात करने की प्रेरणा को बढ़ाया जा सके। इसके लिए शिक्षा संस्थानों के साथ पेशेवर शिक्षण संगठनों के रूप में निरंतर जुड़ाव आवश्यक है, जिससे शिक्षक दक्षता निर्माण के लिए एक विकेन्द्रीकृत संदर्भ विकसित करने में सहायता मिलेगी।

Keynote: डिजिटल अवसंरचना, प्राथमिक शिक्षक, कौशल विकास, डिजिटल भारत।

Author Name:

शर्मा, वैभव ; इन्द्राणी, डॉ. बीना

Pages:

491-501

DOI Number:

10.5281/zenodo.19405489

Reference

1. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन. (2015). छात्र, कंप्यूटर और अधिगम: संबंध स्थापित करना। OECD पब्लिशिंग। https://doi.org/10.1787/9789264239555-en
2. क्रुम्सविक, आर. जे. (2008). स्थित अधिगम और शिक्षकों की डिजिटल दक्षता। एजुकेशनएंडइन्फॉर्मेशनटेक्नोलॉजीज़,13(4),279-290. https://doi.org/10.1007/s10639-008-9069-5
3. बीथम, एच., एवं शार्प, आर. (2019). डिजिटल युग के लिए शिक्षाशास्त्र पर पुनर्विचार: 21वीं सदी के अधिगम के लिए डिज़ाइन (तृतीय संस्करण)। रूटलेज।
4. भारत सरकार। (2020). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/NEP_Final_English_0.pdf
5. परवीन, एस., एवं रमज़ान, एस. आई. (2024). शिक्षा में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की भूमिका: लाभ और चुनौतियाँ। इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (IRJAEM), 2(6)20292037. https://doi.org/10.47392/IRJAEM.2024.0299
6. प्रेस्ट्रिज, एस. (2012). शिक्षक के वे विश्वास जो उनके आईसीटी अभ्यासों को प्रभावित करते हैं। कंप्यूटर्स एंड एजुकेशन, 58(1), 449458. https://doi.org/10.1016/j.compedu.2011.08.028

Writer Name

शर्मा, वैभव ; इन्द्राणी, डॉ. बीना

Pages

491-501

DOI Numbers

10.5281/zenodo.19405489

Our Social Networks

AD EDUXIAN Publication is dedicated to advancing educational research and providing innovative learning solutions. We offer a wide range of services including publishing, editing, design, and marketing to support authors and researchers in their academic and professional endeavors.

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.